राप्रावि मेरूड़ा हुआ गढ़भोज कार्यक्रम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : विकासखण्ड जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरूड़ा में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पहाड़ी व्यंजनों और उनके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में गहथ का फाणु, कद्दू की सब्जी, खीर जैसे कई पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। विद्यालय के प्राधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने कहा कि यह गढ़भोज केवल एक भोजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने, स्थानीय मोटे अनाजों (मिलेट्स) के संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ की जीवंत पाठशाला को सिद्ध करता है। प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन कि लिए भोजनमाता अनीता देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को स्कूल में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों और उनके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। कहा कि यह सभी के लिए पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण विकल्प है। मौसम और जलवायु के अनुरूप भोजन करना ही स्वास्थ्यवर्धक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *