नई दिल्ली, भारतीय रेलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. फिलहाल रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को शुरू करने पर फोकस कर रहा है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन की गई हैं और रात की यात्रा के लिए ज्यादा आरामदायक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने 9 नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है.रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए तैयार है, जिसमें 9 नए रूट पर ट्रेनें चलाने की बातचीत चल रही है. इसमें दिल्ली-मुंबई रूट भी शामिल है, जिससे देश का सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोर माना जाता है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो सकता है.
इसके अलावा, रेलवे कई दूसरे रूट पर भी विचार किया जा रहा है. इनमें नई दिल्ली-अहमदाबाद, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-चेन्नई, नई दिल्ली-सिकंदराबाद, नई दिल्ली-पुणे, मुंबई-अहमदाबाद और नई दिल्ली-श्रीनगर शामिल हैं.
हालांकि, रेलवे अभी तक इन रूट्स की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. ये अभी प्रस्तावित रूट हैं, जिन पर यात्रियों की ज्यादा डिमांड है और ये बड़े शहरों को जोड़ते हैं.
गौरतलब है कि रेलवे मुंबई-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पहले ही मंजूरी मिल चुका है.
बीते दिनों मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का पहला लुक सामने आया था. प्रीमियम इंटीरियर, मॉडर्न केबिन और बेहतर सुविधाओं वाली इस ट्रेन ने पहले ही रेल के शौकीनों और अक्सर यात्रा करने वालों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है. आरामदायक सफर का अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए इन कोच में साफ लेआउट, बेहतर लाइटिंग, प्रीमियम फिनिश और जगह का बेहतर इस्तेमाल है.
इसके अलावा, अपग्रेडेड वॉशरूम, एडवांस्ड पैसेंजर इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, बेहतर सुरक्षा उपाय और सीसीटीवी सर्विलांस भी दिए गए हैं. इन सुविधाओं से सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगा.