कोटद्वार-पौड़ी

मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की पाबौ में बैठक हुई। इसमें संघ ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियमित करने, वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारियों की वर्कचार्ज की सेवा बहाल करने, कर्मचारियों को पेंशन की मांग की।
लोनिवि निर्माण खंड पाबौ में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारियों की वर्कचार्ज की सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इससे कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारियों की वर्कचार्ज की सेवा बहाल करने, कर्मचारियों को पेंशन की मांग की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मृतक आश्रित कर्मचारियों को ज्वाइनिंग की तिथि से ही नियमित करने की मांग भी उठाई। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयाजित बैठक में डब्बल सिंह, धर्म सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश पंत, प्रेमलाल, बेलम सिंह, राम सिंह, कलम सिंह, जगदीश, बलवंत सिंह, किंगला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!