राज्य के पहाड़ी इलाकों में धूप खिली, दून में मौसम खराब

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और डोईवाला सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को मौसम खराब रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे धूप निकल आई। जिसके बाद मौसम खुल गया। वहीं राज्य के पहाड़ी इलाकों में धूप खिली हुई है।
मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिन शहर में मौसम सामान्य रह सकता है। सोमवार को शहर में अधिकतम 21.8 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर में अधिकतम 21 व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में मध्यम व घना कोहरा रहेगा।
हरिद्वारमें रविवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद सोमवार को फिर से धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने घना कोहरा छाए जाने का अनुमान लगाया है। रविवार को सुबह से बादल और कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिनभर थोड़ी बहुत हल्की धूप निकली, लेकिन शाम को फिर से कोहरा छा गया। इसके साथ ही शीत लहर चलनी शुरू हो गई। इससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी थी, लेकिन सोमवार सुबह हल्के बादल छाए जाने के बाद सुबह दस बजे के बाद आसमान साफ हो गया। इससे दिनभर कड़ी धूप निकलती रही।
ऐसे में लोगों को रविवार की अपेक्षा कम सर्दी का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर गंगा घाटों और मकानों की छतों पर बैठकर धूप सेंकते हुए नजर आए। रितु आलोक शाला बहादराबाद के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट रही। उन्होंने बताया कि रविवार को जहां 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान था, वह सोमवार को 4.4 दर्ज किया गया। मंगलवार को घना कोहरा छाए जाने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *