Uncategorized

राजनीतिक द्वेष भावना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी एवं महिला सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में
केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी से सम्बन्धित इन्दिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी ट्रस्ट एवं राजीव गांधी फाउण्डेशन के साथ राजनैतिक द्वेष की
भावाना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्षन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेष कांग्रेस
अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी से सम्बन्धित इन्दिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी ट्रस्ट एवं राजीव
गांधी फाउण्डेशन से जुडे नेताओं पर की जा रही कार्रवाई राजनैतिक बदले की भावना से जा रही कार्रवाई है जिसकी हम निन्दा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा
सरकार द्वारा ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी राज्य व्यापी आन्दोलन
करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारे हर क्षेत्र में नाकाम हो चुकी हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा
कि देष में अनेक ट्रस्ट संचालित हैं लेकिन कार्रवाई केवल कांग्रेस से जुडे संस्थानों तथा उनके पदाधिकारियों के खिलाफ की जा रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र
की भाजपानीत सरकार इन्दिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी ट्रस्ट एवं राजीव गांधी फाउण्डेशन की जांच की आड़ में गांधी परिवार का मानसिक शोषण करने का हर
संभव प्रयास कर रही है जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने तथा अपने भ्रष्टाचार को दबाने के
लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाने तथा झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र को समाप्त करने का काम कर रही है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा तथा
सडकों पर उतरकर इसका विरोध किया जायेगा। प्रदेष कांग्रेस अनुसांगिक संगठन प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि गांधी
परिवार का देष की सेवा का लम्बा इतिहास है। स्व0 इन्दिरा गांधी, स्व0 राजीव गांधी ने देष की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। भाजपा
सरकार अपनी कारगुजारियों व भ्रश्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इन देषभक्तों के नाम पर बने संस्थानों को बदनाम करने की नीयत से इनसे जुडे
कांग्रेसजनों पर कार्रवाई कर उनका उत्पीडन कर रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस घृणित राजनीति का पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस सेवा दल के मुख्य
प्रवक्ता प्रवीण पुरोहित ने कहा की अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, यदि राजीव गांधी फाउंडेशन ट्रस्ट की आड़ में गांधी परिवार का उत्तपीड़न किया गया तो
कांग्रेस सेवा दल के गणवेश धारी कार्यकर्ता देहरादून से दिल्ली तक केंद्र सरकार के विरुद्ध मार्च निकालेंगे।
सेवादल अध्यक्ष राजेष रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता पूरे प्रदेष में विरोध प्रदर्षन करेंगे तथा वे स्वयं भारत साधु समाज आध्यात्मिक योग आश्रम
यम्केश्वर पौड़ी में 17 जुलाई 2020 को प्रात: 9:00 बजे से 24 घंटे का मौन उपवास रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने
किया। प्रदर्शन में सेवादल उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, ताहिर अली, विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाश
चैधरी, लखपत बुटोला, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव पियूष गॉड, महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव पुश्कर सारस्वत, ,महिला महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा ने भी
संबोधित किया, धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही हेमा पुरोहित ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने गांधी परिवार को लेकर षड्यंत्रकारी राजनीति का प्रयास किया तो
कांग्रेस सेवा दल सड़कों पर उतरेगा, धरना प्रदर्शन में सुदामा सिंह, भूपेंद्र धीमान, चंद्रप्रकाश,कृष्णपाल सिंह, अलका शर्मा, नीलम भारती, लता सिंह, उदीमा टोलिया,
सुशीला देसाई ,खुशबू आनंद, विद्या देवी, सालनी चैधरी , आकाश खनेजा, हिमांशु तुडियाल, अमित मौर्य, मंजू चैहान, विनीत अग्रहरि गुप्ता, नानक चंद, सुनील चैहान,
वाहिद राव, किशन कुमार, अखलाक साबरी, साजिद अली, रानी देवी ,संतोष देवी, सुशीला मनोज, विद्या देवी, विजय बिष्ट, नीरज त्यागी ,नोमान रजा, सोनी देवी,
आदि उपस्थित थे, इस मौके सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरुद्ध जम कर नारे बाजी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!