राम भी पैदल चले थे, दोनों के नाम में रा, कांग्रेस नेता ने की राहुल गांधी की भगवान से तुलना

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। राहुल गांधी इन दिनों पार्टी की श्भारत जोड़ो यात्राश् की अगुआई कर रहे हैं। इन दिनों उनका कारवां कर्नाटक में है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उनकी तुलान भगवान श्रीराम से कर डाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम का नाम है उसी तरह राहुल गांधी का भी नाम श्राश् से ही शुरू होता है। इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं। जितना श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक चले थे, उससे ज्यादा का सफर राहुल गांधी करेंगे।
मीणा ने कहा, जितनी दूरी भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक तय की थी राहुल गांधी उससे भी कहीं ज्यादा चलेंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे। इसके बाद पटोले ने कहा, भगवान राम और जगद्गुरु शंकराचार्य भी पदयात्रा पर निकले थे। लोग उनके साथ जुड़ते चले गए। यह श्रीराम से तुलना नहीं है लेकिन यह भी संयोग ही है कि दोनों का ही नाम श्राश् से शुरू होता है। उन्होंने यह भी कहा, हम राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं कर रहे हैं। वह ईश्वर हैं लेकिन राहुल गांधी एक इंसान हैं जो कि मानवता की सेवा कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं के इन बयानं पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुद्दे को लेकर भी वाद विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से बड़े कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस नेताओं ने हमेशा ही भगवान को चुनने में गलती की है। वहीं भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की तुलान श्री राम से करके हमारी संस्ति का अपमान किया जा रहा है। इन लोगों ने गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।
बता दें कि 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है। अब तक यह तमिलनाडु और केरल की यात्रा कवर कर चुकी है। अब भाजपा शासित कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं की यात्रा चल रही है। सोमवार को यात्रा रोक दी गई थी। मंगलवार सुबह एक बार फिर यात्रा शुरू हो गई है। हर रोज 25 किलोमीटर की पदयात्रा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *