राम मंदिर दान विवाद: सभी आरोपियों के घर पर पुलिस ने मारा छापा

Spread the love

अयोध्या, अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद में आज सुबह-सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों के घर छापा मारा है। पुलिस की कई टीमों ने एक साथ अयोध्या में आरोपियों के घरों पर दबिश दी है। इस दौरान परिवार के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। कुछ आरोपियों के घरों पर ताला लगा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि आरोपियों के घर से चोरी की गई राशि या आभूषण वगैरह बरामद हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस में आरोपी अविनाश शुक्ला के कौशलपुरी स्थित घर पर दबिश दी। उनके न मिलने पर पुलिस ने कौशलपुरी में किराना स्टोर चलाने वाले राहुल कुमार से पूछताछ की। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी और ड्राइवर रामशंकर यावद उर्फ टिन्नू यादव के घर भी पुलिस टीम पहुंची। हालांकि, यहां ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
दरअसल, राम मंदिर को मिले चंदे और ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद की प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप हैं। कथित तौर पर राम मंदिर को मिले चंदे में सेंध लगाई गई, हिसाब नहीं रखा गया, दान में मिले सोने-चांदी के आभूषण गायब हो गए और ट्रस्ट ने मनमाने ढंग से जमीन खरीदी। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *