कोटद्वार-पौड़ी

देव भाषा संस्कृत को बढ़ावा दें : राणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में ब्लाक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हिन्दी के बाद संस्कृत दूसरी भाषा है। कहा कि हमें देव भाषा संस्कृत को बढ़ावा देना चाहिए। सारे वेद पुराण उपनिषद इसी भाषा में है। विश्व के वैज्ञानिक भी भारत के वेद पुराणों का अध्ययन कर उनको अपनी भाषा में अनुवाद कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा व बीईओ डा. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में संस्कृत नाटयम, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत समूह गान, वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण एवं संस्कृत लोकाच्चारणम की आदि में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक में जीएसएसएस, समूहगान में जीआईसी सतपुली, समूहनृत्य में जीआईसी सतपुली, संस्कृतवाद विवाद में जीआईसी पाली लंगूर, संस्कृत आशुभाषण में इंटर कालेज कांडाखाल, श्लोकोच्यारण में जीआईसी द्वारीखाल ने बाजी मारी। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य राजमोहन सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लांक मंत्री राजकीय शिक्षक संघ संजय सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतन सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव जुयाल, धर्मेन्द्र बिष्ट सहित छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे। संचालन विनोद भारद्वाज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!