बिग ब्रेकिंग

18 महीने में रिकर्ड दो अरब खुराक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नोएडा, एजेंसी। देश में कोरोना के टीकाकरण का नया कीर्तिमान स्थापित होने वाला है। रविवार को कुल टीकाकरण की संख्या दो अरब डोज पहुंच सकती है। इसके साथ भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन जाएगा। भारत से ज्यादा वैक्सीन डोज सिर्फ चीन में लगाए गए हैं। जहां अब तक तीन अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। चीन में अब 3़4 अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं।
देश में कोरोना टीकाकरण कैसे आगे बढ़ा? कब टीकाकरण की रफ्तार सबसे ज्यादा रही? इस वक्त किस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है? अलग-अलग आयुवर्ग में कितने लोगों को टीका लग चुका है? कौन सी वैक्सीन देश में कितने लोगों को लगाई गई? दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाले पांच देश कौन से हैं? आइये जानते हैं
आज से ठीक 18 महीने पहले, 16 जनवरी 2021 को देश में कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़े हथियार का इस्तेमाल शुरू हुआ। देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले ही हफ्ते में 12,43,013 वैक्सीन डोज दी गई। इसके बाद हफ्ते दर हफ्ते कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती रही।
13 से 19 मार्च 2021 का हफ्ता पहला ऐसा हफ्ता था जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। हालांकि, मई 2021 में जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त टीकाकरण की रफ्तार घट गई थी। हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण जो बढ़कर दो करोड़ तक पहुंच गया था। वो घटकर एक करोड़ से भी कम हो गया।
दूसरी लहर के बीच टीकाकरण की रफ्तार फिर बढ़ी। इस वक्त तक आम वयस्कों का भी टीकाकरण शुरू हो चुका था। 19 से 25 जून के दौरान देश में रिकर्ड चार करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। ये रिकर्ड अगस्त में टूटा। 28 अगस्त से तीन सितंबर के दौरान पहली बार पांच करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। तो 11 से 17 सितंबर के दौरान ये आकंड़ा छह करोड़ से ज्यादा पहुंच गया।
इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार फिर से घटने लगी। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में घटकर ये 2़43 करोड़ पहुंच गई। नवंबर, दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े तक ये रफ्तार चार से पांच करोड़ प्रति हफ्ता बनी रही। 22 से 28 जनवरी के दौरान ये फिर घटकर चार करोड़ से नीचे आ गई। इसके बाद हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण लगातार घटता रहा।
9 से 15 अप्रैल के हफ्ते में टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ से भी नीचे गया। इस दौरान यह महज 81़65 लाख रह गया। 15 अप्रैल के बाद से हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण अस्सी लाख से एक करोड़ से आसपास बना रहा। बीते हफ्ते ये और गिरकर 80़70 लाख पर गया। हालांकि, नौ से 15 जुलाई के दौरान ये थोड़ा बढ़कर 1़05 करोड़ पहुंच गया।
केंद्र सरकार ने 2021 के अंत तक दो अरब वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन, टीकाकरण की रफ्तार घटने की वजह से यह पूरा नहीं हो सका। करीब सात महीने देर से देश ने इस लक्ष्य को हासिल किया है। सवाल ये उठता है कि देश की कितनी आबादी को कम से कम एक डोज दी जा चुकी है? इसका जवाब है कि 1़02 अरब आबादी ऐसी है जिसे कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। यानी, देश की कुल आबादी में करीब 38 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें अब तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं दी गई है। वहीं, करीब साढ़े पांच करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद ऐहतियाती खुराक भी ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!