जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं की ओर से पूर्व सैनिकों और पात्र अभ्यर्थियों के लिए 3 से 8 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। टीए की ओर से जारी पत्र में बताया कि भर्ती कार्यक्रम के अनुसार भर्ती पिथौरागढ़ के देवकठिया मैदान में आयोजित होगी। 3 अगस्त को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। सफल अभ्यर्थियों का 5 से 8 अगस्त तक मेडिकल व साक्षात्कार किया जाएगा। जिसमें सिपाही (सामान्य ड्यूटी) समेत विभिन्न ट्रेडों के पदों पर भर्ती की जाएगी। सिपाही के पद के लिए केवल उत्तराखंड निवासी पात्र होंगे, जबकि अन्य ट्रेडों के लिए देशभर के भूतपूर्व सैनिक व ट्रेड्समैन आवेदन कर सकेंगे।