उत्तराखंड

रेडक्रस ने मनाई वृद्घाश्रम में बुजुर्गों संग दिवाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। दीपावली प्रकाश का पर्व है, लेकिन वृद्घाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के भी जीवन में आज भी अंधेरा है। यहां रहने वाले कुछ बुजुर्गों का भरा पूरा परिवार होने के बावजूद भी एकाकी जीवन जीना पड़ रहा है, वहीं कुछ बुजुर्ग संतान नहीं होने का दंश झेलते हुए वृद्घ आश्रम में रहने को मजबूर हैं। ऐसे ही बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए रेडक्रस सोसाइटी ने पहल की। सोसायटी के सदस्यों ने वृद्घाश्रम जाकर बुजुर्गों के संग दीपावली मनाई और उन्हें मिष्ठान और उपहार बांटे। हालांकि कुछ लोगों में अपने परिवार के बीच नहीं होने का दर्द भी था, लेकिन स्वयंसेवियों की इस छोटी कोशिश में उनके दर्द को कुछ कम करने का काम किया। रेडक्रस सोसाइटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वान, जिला सचिव आलोक पांडे, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, अजय साह और शंकर पांडेय ने इस दौरान बुजुर्गों को मिष्ठान और फल वितरण किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!