बीस हजार रुपये लौटाने से किया इनकार, फिर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की मधु विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर न केवल रुपये हड़पने का आरोप लगाया है, बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दंपति एससी, एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक भूपेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय विक्रम सिंह, निवासी मकान संख्या-7, मधु विहार कॉलोनी, जमालपुर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पड़ोसी राजेश और उनकी पत्नी सरस्वती ने इलाज के लिए उससे 20,000 रुपये उधार लिए थे। उस समय यह भरोसा दिलाया गया था कि रकम जल्द लौटा दी जाएगी। अब जब उसकी की पुत्री का विवाह तय हुआ तो उसने धनराशि की मांग की, लेकिन आरोपी दंपति ने पहले टालमटोल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *