गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए 19 तक करें पंजीकरण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 19 अगस्त तक पंजीकरण करा सकेंगे। विवि में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड तथा बीकॉम-बीएड कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित एनसीईटी-2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी ही इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 अगस्त की रात 11:55 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण पूरा करना होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *