पंजीकृत निर्माण श्रमिक समय पर कराएं कार्ड का नवीनीकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत समस्त पात्र निर्माण श्रमिकों को सूचित किया गया है कि जिन श्रमिकों के श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण लंबित अथवा देय है, वे नियमानुसार अपने श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण कराना सुनिश्चित करें। नवीनीकरण के उपरांत श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न पात्रता आधारित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।


श्रम प्रवर्तन अधिकारी चमोली ए.के. बर्मन ने समस्त संबंधित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि आवश्यक अभिलेखों के साथ समय पर अपने श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि पंजीकरण की वैधता निरन्तर बनी रहे तथा बोर्ड द्वारा संचालित पात्रता आधारित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण हेतु स्वघोषणा पत्र, गत 90 दिवसों के कार्य का प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक/बैंक खाते का विवरण देना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *