सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर करें कार्रवाई

Spread the love

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में यूके जीएएसएस पोर्टल की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय परिसंपत्तियों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्रवाई के साथ इसकी अद्यतन स्थिति उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम (यूके जीएएसएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने को कहा। कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि और विभागीय परिसंपत्तियां जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण संपत्तियां हैं। इनके संरक्षण और अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारी नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर आने वाले प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें कि अलर्ट सरकारी भूमि या परिसंपत्ति से संबंधित है या नहीं। उन्होंने एडीएम को पोर्टल की नियमित समीक्षा करने, प्रत्येक अलर्ट की जांच के बाद उसकी अद्यतन स्थिति पोर्टल पर दर्ज कराने, जांच में अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कर उसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडे, सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पॉल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *