चम्पावत में दो पुस्तकों का विमोचन किया

चम्पावत। चम्पावत में वरिष्ठ साहित्यकार ड़तिलकराज जोशी की काव्य व कहानी संग्रह का विमोचन किया गया। एसएसजे के रिटायर्ड कुलपति ड़एनएस भंडारी ने दोनों पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तकों को पाठकों के लिए उपयोगी बताया। रविवार को ड़तिलक राज जोशी के काव्य संग्रह सुनो कि कविता कुछ कहती है़. और कहानी संग्रह फिर अपने परिवेश से़़क का विमोचन किया गया। इस दौरान साहित्यकारों ने ड़ तिलक राज जोशी के साहित्य साधना की सराहना की। बताया गया कि इन दो पुस्तकों से पूर्व डज़ोशी की 25 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अब तक खंडकाव्य, कविता संग्रह, काव्य संकलन, उपन्यासिका, कहानी संग्रह, शोध ग्रंथ, भक्ति साहित्य पर पुस्तकों की रचना की हैं। ड़सतीश पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अमरनाथ वर्मा, जर्नादन उप्रेती, प्रकाश पुनेठा, ड़प्रमोद कुमार, ड़बीसी जोशी, ड़कीर्ति बल्लभ जोशी, प्रमोद कुमार क्षेत्रीय, सरोज यादव, इंद्र लाल वर्मा, ड़एमपी जोशी, भगवत पांडेय, प्रकाश जोशी, कुलदीप उप्रेती समेत तमाम साहित्यकार मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *