उत्तराखंड

प्रकाश पर्व हुए धार्मिक कार्यक्रम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर लालकुआं स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रांगण में प्रात: से दोपहर बाद तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही लंगर में श्रद्घालुओं ने प्रसाद छका।
गुरुद्वारे में एक सप्ताह पूर्व गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ प्रारंभ हुआ था। शुक्रवार को श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से दोपहर तक चले। अरदास एवं शबद कीर्तन के साथ भोग लगाया गया। इस मौके पर कोरोना के दौरान उत्ष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह समेत दर्जनभर से अधिक गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। हजारों श्रद्घालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह ने श्री गुरुनानक देव के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार सेतिया, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी बलजिंदर सिंह, सेवादार शमशेर सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह, हेमंत नरूला, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, सुंदर खुराना, सरदार जसवंत सिंह, दर्शन लाल सपरा, चंद्रेश भाटिया, आशीष भाटिया, लवली गिल, रवि शंकर तिवारी, संजय अरोरा, नारायण सिंह बिष्ट, दीपक बत्रा, अरुण प्रकाश वाल्मीकि और पंकज बत्रा सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!