कोटद्वार-पौड़ी

पुण्य तिथि पर दरवान सिंह नेगी को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
संवाद आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में स्व. दरवान सिंह नेगी की पुण्य तिथि में वर्जुअल माध्यम से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर चलने पर जोर दिया गया।
गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में भुवन नौटियाल ने कहा कि उन्होंने पहाड़ की विषम स्थिति में शिक्षा, यातायात की समस्या को हल करने का प्रयास किया। बताया गया कि चमोली जिले के कफरतीर गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे स्व. दरवान सिंह नेगी ब्रिटिश सेवा में कार्यरत थे। पहले विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अपने अदम्य साहस व वीरता का परिचय दिया। जिस पर उन्हें सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रास से सम्मानित किया गया। इस दौरान जार्ज पंचम ने उनसे अपने लिए कुछ मांगने के लिए कहा तो उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए स्कूल व पहाड़ की विषम यातायात व्यवस्था के लिए रेल लाइन की मांग की। गोष्ठी में अनूप गुंसाई, अशोक बौडाई आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!