पुण्यतिथि पर जवाहर लाल नेहरू को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उनके योगदान को याद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू ने लोकतंत्र को केवल संविधान तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जन-जन की आवाज बनाने का कार्य किया। कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर मीना बछुवाण, प्रवीन रावत, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय माहेश्वरी, शूरबीर खेतवाल, अमित राज, राजकपूर, अंकुश घिल्डियाल, प्रवीन जोशी मौजूद रहे। उधर, प्रखंड द्वारीखाल में भी कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री रहे पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अपनी राजनैतिक सूझबूझ का लोहा मनवाया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष संजय तोमर, विनोद डबराल, राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, बलवीर सिंह रावत, राजेश बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *