देश-विदेश

लोकसभा इलेक्शन से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, विवादों में रही थी नियुक्ति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चुनाव आयुक्त का इस्तीफा ऐसे वक्त आया है कि जबकि कुछ ही हफ्तों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। अरुण गोयल के इस्तीफे के पीछे क्या वजह है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं सामने आई है। चुनाव आयुक्त का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जबकि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है।
हालांकि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को ही चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेलवे अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। लोकसभा चुनाव के अतिरिक्त चुनाव आयोग को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानभा चुनाव भी कराने हैं। चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों का दौरा करके चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने में जुटी है। अनुमान है कि देश में लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले अरुण गोयल केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव थे। उनकी नियुक्ति विवादों में रही थी और और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!