कोटद्वार-पौड़ी

स्व. बहुगुणा के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जन्म दिन पर किया भावपूर्ण स्मरण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम बुघाणी में जन्मे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म दिन पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने सन् 1942 में छात्र राजनीति के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के तहत चलाए जा रहे भारत छोड़ो आंदोलन में शिरकत की। इस पर अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें क्रांतिकारी घोषित कर 1945 में जेल भेज दिया। इसके बाद उनके राजनेताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से परिचय हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें 1970 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में संचार मंत्री बनाया गया। उनके राजनीतिक प्रभाव के चलते उन्हें 1973 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए पर्वतीय इलाकों के लिए कई कार्य किए। जिससे पर्वतीय इलाकों में कई विकास कार्य हुए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत, केशर सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह रावत, विनोद रावत, कृपाल सिंह, प्रदीप नेगी, विनोद नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रमोहन सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, महावीर नेगी, मनोज रावत, डीएस नेगी, विजय नेगी, दिनेश चौधरी, गोपाल सिंह गुसांई, दलीप सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!