कोटद्वार-पौड़ी

बूथ अध्यक्षों को दी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस की ओर से न्याय पंचायत चौरास बूथ स्तर की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प लिया।
रविवार को हुई बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पेयजल, बदहाल सड़क, रेलवे व बांध के कारण उत्पन्न बेरोजारी के साथ ही बढ़ती महंगाई पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां अपनाकर जनता का शोषण कर रही है। कहा कि अब जनता प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी हैं। ऐसे कांग्रेस पर ही जनता का भरोसा है। इस दौरान चौरास क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई। वक्ताओं ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 2022 में विजय दिलवाने का संकल्प भी लिया। बैठक में राकेश बिष्ट, आशीष गैरोला, मुकेश बर्तवाल, सागर, राहुल, अर्जुन गोदियाल, श्रीधर श्रेष्ठ, अनिल कुमार गमा सिंह, विपिन पुरी, प्रदीप जोशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!