उत्तराखंड

राजस्व कर्मियों ने निकाली रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों ने रैली निकाली। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा आंदोलन को एक सप्ताह से अधिक समय होने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। गुरुवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विजय पंत, महासचिव सूर्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कर्मी टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर विकास भवन होते हुए वापस धरना स्थल पहुंची। वक्ताओं ने कहा राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करना कर्मचारियों के हित में नहीं है। संगठन की आपत्ति के बावजूद सरकार एकीकरण कर रही है। कहा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा जब तक उनकी चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!