ऋषि कंडवाल को ग्रामीणों ने बताई समस्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य ग्राम आमसौड़ पहुंचे सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें सिंचाई से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। ऋषि कंडवाल ने ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।


ग्राम आमसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत किया जाना किसानों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सिंचाई से संबंधित लंबित समस्याओं के समाधान और क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप नए कार्य शुरू कराने की मांग भी रखी। कहा कि समय पर सिंचाई का जल नहीं मिलने के कारण फसल को नुकसान होता है, जिससे परिवारों की आर्थिकी भी डगमगा जाती है। ऋषि कंडवाल ने कहा कि वह समस्या के निराकरण को लेकर गंभीरता से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रधान रेशमा आर्य, इंद्र मोहन जुयाल, सुमन जुयाल, सुदीप बौंठियाल, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *