मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वेतनमान बढ़ाने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी तहसील परिसर में एकत्र हुए और धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।


कर्मचारियों ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से अपने दायितों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनकी लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन देने और वार्ता करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। कर्मियों ने पदोन्नत एसीपी व्यवस्था लागू करने, मिनिस्टीरियल पदों का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन बहाल करने, गोल्डन कार्ड की समस्याओं का समाधान करने और स्थानांतरण अधिनियम में आ रही दिक्कतों को दूर करने समेत अन्य मांगें उठाईं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पांच अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने को विवश होंगे। धरने में गणेश गौड़, सुरेंद्र चौहान, शेखर चंद्र जोशी, दीपक रावत, अमित पंत, बृजपाल, बुद्धिलाल, बुद्धिबल्लभ चौहान, कबूतरी मधवाल, भावना सिंह, मनीष नेगी, रोहित सिंह, गोपाल बहादुर, नागेंद्र कुमार थपलियाल, आशा पांथरी, सुंदर सिंह नेगी और हेमंत रावत समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *