एनएसयूआई और यूएसएफ ने स्वाति रियाल को दिया समर्थन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई और यूएसएफ ने अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। अब दोनों संगठनों ने जय हो के बैनर तले अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही स्वाति रियाल को समर्थन देने की घोषणा की है।


एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मंदीप और यूएसएफ के नवीन भंडारी ने बताया कि छात्र हितों और महाविद्यालय के विकास के लिए छात्रा को आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है। इसी को देखते हुए स्वाति रियाल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वाति के समर्थन में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार छात्रों के बीच संपर्क कर रहे हैं। वहीं, जय हो और एनएसयूआई ने यूएसएफ के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह बिष्ट को समर्थन देने का निर्णय लिया है। छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *