जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुक्रवार को दुगड्डा में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने किया। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि कार्यालय खुलने से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही जनता के बीच सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, कांग्रेस नेता पियूष कैंतुरा, कैप्टन दीपक बिष्ट, जिला महासचिव विमल बिष्ट, नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संजय तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।