Uncategorized

रोडवेज बसों में सवारियों का टोटा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अनलॉक चार में भी सार्वजनिक वाहनों को यात्री नही मिल पा रहा है। सबसे बुरा हाल रोडवेज का बना है। रोडवेज की बसों को 10 फीसदी यात्री भी नही मिल पा रहा है। शुक्रवार को अल्मोड़ा स्टेशन से संचालित 6 बसों में केवल 45 ने यात्रा की। जबकि दो बसों के पहिए जाम रहे। शुक्रवार को अल्मोड़ा स्टेशन से संचालित जसपुर की बस सेवा में 7, अटपेशिया में 6, टकनपुर में 14, हल्द्वानी में 11, मासी में 5, हल्द्वानी में 9 सवारियों समेत 6 बसो में कुल 45 यात्रियों ने अल्मोड़ा स्टेशन से यात्रा की। जबकि बागेश्वर के लिए संचालित दोनों बसों के पहिए जाम रहे। इधर सवारी नही मिलने से एक और जहां डिपों को हजारों की चपत लग रही है। वही दूसरी और रोडवेज के अफसर भी सवारी नही मिलने से चिंतित है। सवारी नही मिलने से डिपों को वाहनों के तेल का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रही है। कर्मचारियों ने बताया की रही रोज लाखो की कमाई करने वाली बस आज हजारों में भी कमाई नही कर पा रही है। जिस कारण डिपो को हर रोज चपत लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!