1करोड़ 4लाख से बनेगी हरतपा तितोली की सड़क

Spread the love

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के हरतपा, हली, तितोली गांव जल्द मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब सड़क की सौगात मिल गई है। तितोली गांव को हरतपा से जोड़ने के लिए चार किमी मार्ग के निर्माण के लिए राज्य योजना से एक करोड़ चार लाख रुपया स्वीकृत हुआ है। विधायक संजीव आर्या ने बताया कि ग्रामीणों की पुरानी मांग थी। चुनाव के समय लोगों से सड़क बनाने का वादा भी किया था। तितोली में फल सब्जी उत्पादन बहुतायात मात्रा में होता है। सड़क बनने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *