कोटद्वार-पौड़ी

पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज आरटीओ कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टर कर्मचारी संघ ने समय पर पदोन्नति नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार की पत्रावली चलाने के बाद भी तय समय पर कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। इस मौके पर नाराज कर्मचारियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर नाराजगी भी जताई।
मंगलवार को पौड़ी के आरटीओ कर्मचारियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।  इस दौरान ऑफिस में दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से पद का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही इस प्रक्रिया भविष्य की अन्य पदोन्नतियां प्रभावित होगी। जिससे कर्मचारियों ने विभागीय लेटलतीफी पर घोर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द समस्या का हल नही होने पर 1 व 2 सितंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में नरेंद्र सिंह भंडारी, गजपाल सिंह, सुधीर रमोला, धनवीर, विजेंद्र राणा, मीरा रावत, सरिता देवी, विनीता बिष्ट, यशोदा बिष्ट, विक्रम भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!