कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा में कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाती है: हरक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी का कोटद्वार विधानसभा में बूथ सत्यापन अभियान जारी है। दुर्गापुरी शक्ति केंद्र की बूथ समिति सत्यापन अभियान कार्यशाला में बतौर प्रभारी काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अन्य संगठनों की तुलना में भाजपा में कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाती है, कार्यकर्ता शक्ति केंद्र बूथ में जाकर संगठन के कार्यकर्ता विस्तार एवं जनता से घर-घर जाकर संपर्क करें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बूथ सत्यापन अभियान के संयोजक महामंत्री गौरव जोशी ने बताया वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल में सभी बूथों में सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें प्रत्येक बूथों की समिति का गठन, पन्ना प्रमुख बना लिए गए है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल, राजगौरव नौटियाल, महामंत्री गौरव जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेम सिंह नेगी, जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी, प्रकाश बलोदी, मीडिया प्रमुख पवन देवरानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!