बिग ब्रेकिंग

रूस: इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस पहुंचने से हड़कंप, पोल्ट्री फार्म के सात लोग संक्रमित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मस्को ।रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस प्रवेश करने का पहला मामला सामने आया है। रूस के स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।रूस के रिसर्च सेंटर वेक्टर के वैज्ञानिकों ने शनिवार को बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि संक्रमित लोगों में किसी भी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिख रहे हैं।
वैज्ञानिक अन्ना पपोवा के अनुसारदिसंबर के महीने में रूस के दक्षिण में एक पोल्ट्री में इस महामारी ने दस्तक दी थी। वहीं काम करने वाले सात लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पापोवा ने कहा कि नमूने को डब्ल्यूएचओ भेज दिया गया है।
पापोवा ने कहा कि यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्षी के लिए तो बेहद खतरनाक है लेकिन अब आगे देखना होगा कि यह मनुष्य को किस तरह से हानि पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि अगर यह मनुष्य से मनुष्य में म्युटेट करता है तो खतरनाक साबित हो सकता है। पापोवा ने वैज्ञानिक के इस सफलता पर बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!