बिग ब्रेकिंग

रूस ने शुरू की कीव से सैनिकों की वापसी, यूक्रेन को मिला नाटो शिखर सम्मलेन का न्योता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कीव/मास्को/ वाशिंगटन, एजेंसी। यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। रूस के रक्षा मंत्री ने नाटो को यूक्रेन की मदद करने को लेकर आगाह किया है और दावा किया है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमताएं कम हुई हैं। बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर भी रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। तुर्की के इस्तांबुल में आज रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का चौथा दौर आयोजित हुआ जिसमें यूक्रेन ने अपनी कुछ शर्तों के साथ शांति प्रस्ताव पेश किया है। वहीं, रूस ने कहा है कि वह कीव और चेर्नीहीव पर हमले कम करेगा और डोनबास की आजादी पर ध्यान लगाएगा। उधर, आज सुबह माइकोलाइव की एक प्रशासनिक इमारत पर हुए हमले में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने बल को कुछ स्तर तक वापस बुलाना शुरू कर दिया है। वहीं, रूस ने कहा है कि कीव और चेर्नीहीव से सैनिकों को वापस बुलाने का मतलब युद्घ विराम नहीं है। उधर, ब्रिटेन ने भी कहा है कि उसने कीव के आस-पास रूसी बमबारी में कुछ कमी देखी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जनसन ने कहा है कि हम पुतिन और उनके शासन को लेकर फैसला उनके कार्यों के आधार पर लेंगे न कि उनकी बातों के आधार पर।
नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) ने छह और सात अप्रैल को होने वाले अपने शिखर सम्मेलन में यूक्रेन को आमंत्रित किया है। यह शिखर सम्मेलन ब्रसेल्स में आयोजित होगा। इसमें आमंत्रित किए गए अन्य गैर सदस्य देशों में जर्जिया, फिनलैंड, अस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, जापान और कोरिया गणराज्य शामिल हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जनसन ने आज यूक्रेन संकट को लेकर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। यहां उनहोंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच केवल युद्घ विराम समझौता होना रूस के खिलाफ ब्रिटेन के प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने होंगे और यूक्रेन को सैन्य सहायता उपलब्ध करानी होगी। बेल्जियम ने अपने देश से 21 रूसी राजनयिकों को जासूसी के आरोप में निकालने का एलान किया है। वहीं, नीदरलैंड भी 17 रूसी राजनयिकों के खिलाफ यही कार्रवाई कर रहा है।
ब्रिटेन में चीफ अफ डिदेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी रैडकिन ने कैबिनेट से कहा है कि यूक्रेन को ब्रिटेन की ओर से सहयोग नए चरण की ओर बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूक्रेनी अब उन क्षेत्रों को वापस ले रहे हैं जिन पर रूस ने कब्जा कर लिया था।
रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में आज चौथे दौर की वार्ता हुई। रूस के प्रमुख वार्ताकार व्लादिमीर मेदिंस्की ने इसे लेकर कहा कि कीव के प्रस्ताव में यह शर्त भी रखी गई है कि यूक्रेन अगर यूरोपीय संघ (ईयू) से जुड़ता है तो रूस इसका विरोध नहीं करेगा।
यूक्रेन के नेशनल बैंक ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा किया है वहां वह मुद्रा के रूप में रूबल को लागू करना चाहता है। बैंक ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज डेनमार्क की संसद को संबोधित किया। वीडियो लिंक के जरिए अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि माइकोलाइव में आज हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई है और 22 घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि माइकोलाइव में कोई सैन्य महत्वाकांक्षा नहीं है, यहां के लोग रूस के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी यहां के लोगों को रूसी सैनिकों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। रूस के साथ तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में वार्ता के दौरान यूक्रेन ने सुरक्षा गारंटी के बदले तटस्थ होने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि यूक्रेन सैन्य गठबंधनों में शामिल नहीं होगा या सैन्य बेस की मेजबानी भी नहीं करेगा। जानकारी के अनुसार प्रस्ताव में क्रीमिया की स्थिति पर 15 साल की परामर्श अवधि भी शामिल होगी। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि यह बातें पूर्ण युद्घविराम की स्थिति में ही लागू हो सकती हैं।कीव-चेर्नीहीव के पास सैन्य गतिविधियां धीमी करेगा रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्नीहीव के आस-पास अपनी सैन्य गतिविधियों को काफी कम करेंगे। रूस ने कहा कि ऐसा पारस्परिक विश्वास और शांति संझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सही स्थितियों का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले रूस ने कहा था कि अब हम अपना ध्यान डोनबास क्षेत्र की आजादी पर केंद्रित करेंगे। दोनों देशों के बीच आज ही इस्तांबुल में शांति वार्ता का चौथा दौर हुआ है। बैठक में यूक्रेनी वार्ताकारों ने यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौते का आह्वान किया।अंतरराष्ट्रीय रेड क्रस समिति (आईसीआरसी) ने रूस और यूक्रेन से मांग की है कि वह यूक्रेन के मारियुपोल जैसे अन्य शहरों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक स्पष्ट समझौते पर पहुंचें। समिति ने कहा कि मारियुपोल में लोगों के लिए समय खत्म होता जा रहा है।
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में चल रही यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। तुर्की में यूक्रेन के दूतावास ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का यह चौथा दौर था जो करीब तीन घंटे चला। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वार्ता आज पूरी हो गई है या कल भी जारी रहेगी।
रूस के रक्षा मंत्री सर्गी शोइगू ने कहा है कि यूक्रेन में हमारे विशेष सैन्य अभियान के पहले चरण के सभी उद्देश्य पूरे हो गए हैं। हमने यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को बहुत कम कर दिया है। अब हम डोनबास इलाके की स्वतंत्रता पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पेस्कोव ने कहा कि बाइडन की से किया गया निजी अपमान रूस और अमेरिका के संबंधों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि कभी न कभी हमें रणनीतिक स्थिरता और सुरक्षा पर बात करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!