Uncategorized

सदस्यता अभियान चलाएगी समाजवादी पार्टी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जनपद में समाजवादी पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए जिला कमेटी गठित की जाएगी। सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव का पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिथौरागढ़ में 2022 के चुनाव के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी अपने चरम पर है,युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सपा पलायन,बेरोजगार,स्वास्थ,सड़क,पेयजल सहित अन्य जनमुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रमेश बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष अजमल अहमद,हेम भट्ट,आसिफ अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!