Uncategorized

शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रोन्नत करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ ने शैक्षिक योग्यता के अनुसार लिपिक और वन रक्षकों के पद में प्रोन्नत करने की मांग की है। संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने कई मामलों पर विचार विमर्श किया। रविवार को वन चेतना केंद्र में हुई संगठन की बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने विचार विमर्श किया। अध्यक्ष हयात सिंह रावत ने कहा कि इस वर्ष अक्टूबर में संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वर्दी देने की मांग की। कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय अधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा की। नंदाबल्लभ नगरकोटी को उप मंत्री और मदन सिंह बोहरा को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया। बैठक में हर सिंह नेगी, मोहन तिवारी, गंगा गिरी, गोधन राम, देवकी देवी, रेखा देवी, सुनीता भट्ट, देवी दत्त, घनश्याम जोशी, महेश भट्ट आदि ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!