समान नागरिकता कानून लाकर अल्पसंख्यक शब्द को समाप्त किया जाना चाहिए: श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

Spread the love

हरिद्वार। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि केंद्र सरकार को अब जल्द से जल्द समान नागरिकता कानून लाकर देश की दशा सुधारनी चाहिए। अन्यथा देश में हिन्दुओं की संख्या बिगड़ जाएगी। गुरुवार सुबह पत्रकारों से बातचीत ने श्रीमहंत ने कहा कि समान नागरिकता कानून लाकर अल्पसंख्यक शब्द को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी धीरे-धीरे घट रही है। ऐसे पहले स्थिति विस्फोटक बने सरकार को गंभीर चिंतन करके समान नागरिकता कानून को लाकर माहौल सुधारने का काम करना चाहिए। संत केवल सरकार को जगाने का काम ही कर सकते हैं। नरेंद्र गिरी ने कहा कि भाजपा के अलावा इस कानून को कोई दूसरा राजनीतिक दल नहीं ला सकता है। मोदी सरकार अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व फैसले ले रही है। समान नागरिकता कानून आज देश की सबसे बड़ी जरूरत व मांग भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *