संगम तट पर गंगा के तेज बहाव में बहा राजस्थान का युवक

Spread the love

टिहरी। देवप्रयाग संगम तट पर एक बार फिर हादसा हो गया। अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया।
जानकारी के अनुसार, जयपुर राजस्थान के घटवारडा चंदवाजी निवासी राघव शर्मा(22) पुत्र मुरारी लाल शर्मा अपने दोस्तों के साथ देवप्रयाग संगम पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान संगम पर नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया। युवक को बहता देखकर संगम पर तैनात जल पुलिस के जवान पुष्कर ने तुरंत जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक को पकड़ा नही जा सका और वह गंगा नदी में डूब गया। जबकि पुलिस का जवान करीब 100 मीटर तक युवक को पकड़ने की कोशिश करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *