ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह को संत समाज ने श्रद्घांजलि दी

Spread the love

हरिद्वार। देवपुरा आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए महंत प्यारा सिंह ने कहा कि संत महापुरुष राष्ट्र की धरोहर हैं। जो भारतीय संस्ति एवं सनातन धर्म को विश्व पटल पर संजोए हुए हैं। ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह महाराज साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे, जिन्हें संत समाज के इतिहास में सदैव स्मरण किया जाएगा। महंत भूपेंद्र सिंह ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनके परम शिष्य महंत गुरमीत सिंह उन्हीं के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अतुल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं। देवपुरा आश्रम के अध्यक्ष महंत गुरमीत सिंह महाराज ने कहा कि संत समाज ने सदैव राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा है। इस अवसर पर स्वामी देवा सिंह, पंडित प्रेम सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्षण मुनि, मंहत अरुण दास, महंत सूरज दास, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत श्याम प्रकाश, स्वामी गंगादास उदासीन, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास, महंत प्रह्लाद दास, महंत रघुवीर दास, महंत शिवानंद आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *