कोटद्वार-पौड़ी

कृष्ण मोहन की 22वीं पुण्य तिथि पर रोपे विभिन्न प्रजाति के पौधें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पोखड़ा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष/ राज्य आंदोलनकारी, समर्पित समाजसेवी स्व. कृष्ण मोहन जोशी सहित सात तरुण युवाओं की 22वीं पुण्य स्मृति में मुख्य अतिथि सहित क्षेत्र के लोगों ने मसाला वाली इलाइची, पान का पेड़, पीपल, बट, तेज पत्ता, मोरपंखी, देवदार, आम, अमरूद, चकोतरा, संतरा, माल्टा, नींबू, बेल आदि प्रजाति के पौधों का शिव मंदिर, गैस एजेंसी, आईटीआई पोखड़ा में रोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर तनू पंत, अनूप पटवाल, हरीपाल सिंह बिष्ट, सुधीर सुन्द्रियाल, जयप्रकाश नवानी, जगदीश जोशी, चंद्रभानु प्रकाश, विभूति भूषण को सम्मानित किया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी द्वारा विगत 21 वर्षों से कृष्ण मोहन जोशी सहित सात तरुण युवाओं की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आईआईटी पोखड़ा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी ने कार्यक्रम का वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर पौड़ी की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, पौड़ी जिले के भाजपा प्रभारी विजय कपरवाण, पोखड़ा की प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, वीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाल सिंह बिष्ट, सोवन सिंह रावत, रामेश्वरी जोशी, भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत, जिला उपाध्यक्ष मेत्री प्रकाश, जिला मंत्री राजपाल, जिला महामंत्री शशी चंद्र रतूड़ी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मलूप सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, राजपाल रावत, न्याय पंचायत प्रभारी विक्रम सिंह रावत, मस्तराम बडोला, विनोद बिजोला, भूपेंद्र रावत, जयपाल सिंह बिष्ट, संजय नवानी, नरेंद्र सुंद्रियाल, ब्लॉक महामंत्री हरेंद्र सिंह नेगी, सोवन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश ढ़ौडियाल, ग्राम प्रधान संजय जोशी, मेहरबान सिंह, महेंद्र सिंह, रेखा देवी, मनोज नौटियाल, सरोजनी देवी, चंदनी देवी सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया। मुख्य आयोजक पुष्कर जोशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वरी जोशी ने कहा कि 27 अगस्त 2001 को क्षेत्र के अंदर एक जीप दुर्घटना हुई थी, जिसमें तत्कालीन समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी, अभावि परिषद के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सहित साथ तरुणी युवाओं की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी चूंकि स्व. कृष्ण मोहन जोशी 1998 से मृत्यु तिथि तक वृक्षारोपण स्वच्छता कार्यक्रम संचालित करता था, लिहाजा हमने उक्त अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष सैकड़ो सैकड़ो पौधों का रोपण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!