बिग ब्रेकिंग

सतीश कौशिक के निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर है। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। मौत से एक दिन पहले उन्होंने होली पार्टी की थी, जिसका आखिरी वीडियो सामने आया है। दरअसल, सतीश ने दिल्ली में एक निजी फार्महाउस पर अपने परिवार के साथ होली की पार्टी की थी। इसके बाद अचानक ही देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
सतीश कौशिक के होली वाले दिन का आखिरी वीडियो सामने आया, जिसमें वह परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाते नजर आ रहे थे। वीडियो में सतीश सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ गाने पर डांस भी किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह होली की पार्टी में साथियों के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे और वह उन्हें अपने अंदाज से हंसाते नजर आए।
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। फैंस लगातार कमेंट कर अपना दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 24 घंटे पहले तो यह ठीक थे। अचानक क्या हो गया। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि यह हंसता-खेलता चेहरा हम आखिरी बार देख रहे हैं। कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी होगा। वहीं, कुछ फैंस वीडियो को देख कह रहे हैं कि यह तो अच्टे खासे थे। अचानक क्या हो गया।
ैमौत से पहले सतीश कौशिक पूरी तरह से ठीक थे और सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। साथ ही अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रहे थे। सात मार्च को वह मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की थीं। इस दौरान उनके साथ महिमा चौधरी, जावेद अख्तर,ाचा चड्ढा और अली फजल भी होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने धमाकेदार तरीके से होली मनाई, जिसके बाद अभिनेता दोपहर को मुंबई से दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली में फार्म हाउस पर होली खेलते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह दुनिया को अलविदा कह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!