कोटद्वार-पौड़ी

सतपुली को मुख्यमंत्री ने दी 326 लाख रूपये की मल्टी शॉपिंग कॉम्पलेक्स की सौगात

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र्र ंसह रावत ने नगर पंचायत सुतपुली को विकास की बहुत बड़ी सौगात दी है। जो सतपुली को शहरीकरण में तब्दील करने में
अहम भूमिका निभायेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा ने कहा कि सतपुली में तीन करोड़ से अधिक लागत में बनने वाले मल्टी शॉपिंग कॉम्पलेक्स
सतपुली के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा मुख्यमंत्री ने सोमवार को खैरासैंण में राजकीय महाविद्यालय के भूमि पूजन
समारोह में की।
नगर पंचायत सतपुली अध्यक्षा श्रीमती अंजना वर्मा ने बताया कि यह मल्टी शॉपिंग कॉम्पलेक्स पुराने अस्पताल व शुलभ शौचालय की भूमि पर निर्मित किया
जायेगा। जिसमें शुलभ शौचालाय के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं वाले केन्द्र स्थापित होगें। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की त्रिवेन्द्र
सिंह रावत सरकार सतपुली के विकास पर पूरी नजर बनाये हुए है और किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत,
मंडल महामंत्री अशोक बुड़ाकोटी, दिगम्बर सिंह, सभासद स्वाति, थामेश्वर प्रसाद कुकरेती, देवेन्द्र राणा, आरती रावत, विनोद घिल्डियाल, महेश मिश्रा, भगवती रावत,
उमेर्श ंसह रावत पूर्व प्रधानाचार्य ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!