कोटद्वार-पौड़ी

सावित्रीबाई फूले व ज्योतिबा फूले भारत रत्न के असली हकदार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 190वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शैली शिल्पी विकास संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संगठन के संयोजन विकास कुमार आर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फूले एवं ज्योतिबा फूले देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के असली हकदार हैं, जिन्होंने अपने जीवन में मानवता का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न से विभूषित करना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष शिव कुमार ने संगठन की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। सेवानिवत्त प्रधानाध्यापक मनवर सिंह आर्य की देखरेख में सर्वसहमति से चुनाव हुए। सुरेन्द्र लाल आर्य, सबल सिंह, आरडी मन्यारी, मनवर सिंह आर्य को संरक्षक, शिव कुमार को अध्यक्ष, विकास कुमार आर्य को महासचिव, सतीश प्रकाश को कोषाध्यक्ष, शूरवीर सिंह खेतवाल व विनीता भारती को सचिव, विनोद शिल्पकार, एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार, महेशानंद कुमार को प्रवक्ता चुना गया। जबकि राकेश चंद्र शाह, अनिल कुमार, सत्येन्द्र सिंह खेतवाल, विनोद कुमार, प्रीति सिंह, मनवीर सिंह, मोहित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!