देश-विदेश

एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काटा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मुंबई, एजेंसी। एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काट लिया। हालांकि, इस घटना में यात्री की जान बचा ली गई और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयर इंडिया ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। बताया गया है कि यह घटना 23 अप्रैल को हुई, जिसकी पुष्टि अब हुई है।
बताया गया है कि नागपुर-मुंबई फ्लाइट में बिच्छू ने एक महिला यात्री को काटा था। इसके बाद पैसेंजर को तुरंत ही चिकित्सा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान के मुताबिक, “लैंडिंग के बाद यात्री को तुरंत एयरपोर्ट पर एक डॉक्टर ने देखा और फिर बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।” बयान में कहा गया कि फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा।
एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!