उत्तराखंड

सचिव जज अशोक कुमार ने वन स्टाप सेंटर की व्यवस्थाएं जांची

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज अशोक कुमार ने नई टिहरी में अवस्थित सखी वन स्टप सेन्टर नारी निकेतन का विजिट किया। विजिट में नारी संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संस्था में बेसहारा व अपराध से पीड़ित महिलाओं को रखा जाता है। जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक कानूनी सुरक्षा व सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान समय मे संस्था में कोई भी निराश्रित महिला एडमिट नहीं मिली। विजिट के समय आश्रम प्रबंधक रश्मि बिष्ट, महिला अधिवक्ता बीना सजवाण, पीएलवी विजय लक्ष्मी मैठाणी, काउंसलर गुड्डी, सुभाष बहुगुणा, रवि भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!