सीएचसी बेलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनाने की मांग

घनसाली(टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनने की मांग के लिए क्षेत्र की जनता घनसाली तहसील पहुंची। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनने का शासनादेश जारी करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर पांच दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
वरिष्ठ नागरिक समिति और जन संघर्ष मोर्चा घनसाली के पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग घनसाली तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र सीएचसी बेलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनने का शासनादेश जारी करने की मांग की। वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल और जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनुज लाल ने कहा कि गत वर्ष अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को जन संघर्ष मोर्चा ने करीब दो माह तक आंदोलन किया। एक वर्ष बाद भी अस्पताल के उच्चीकरण का शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। कहा कि भिलंगना जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक है और 186 ग्राम पंचायतों के साथ प्रतापनगर विधानसभा की करीब 3 लाख से अधिक की आबादी इस अस्पताल के भरोसे है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र के मरीजों को 80 से 150 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल नई टिहरी, श्रीनगर,ऋषिकेश और देहरादून का रुख करना पड़ता है। सीएचसी बेलेश्वर में पर्याप्त भूमि, भवन होने के बाद भी उप जिला अस्पताल का दर्जा नहीं मिल पाया है। कहा कि क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा चारधाम यात्रा से जुड़ा होने के कारण यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है। कहा कि आगामी 4 दिसंबर तक अस्पताल को उप जिला अस्पताल बनने का शासनादेश जारी नहीं किया गया तो वह क्षेत्र की जनता के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में दिनेश लाल, ममता पंवार, उम्मेद सिंह चौहान, विजय राम जोशी, प्रशांत जोशी, धर्म सिंह बिष्ट, विशेश्वर जोशी, हुकम सिंह रावत, आनंद व्यास, रमेश पोखरियाल, गिरीराज बिष्ट, गैणा सिंह, मीनाक्षी, मनीषा, पूजा, प्रतिमा, गीता, अंजली, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *