उत्तराखंड

देवाल त्रिवेणी संगम पर लकड़ी टॉल हेतु जगह का चयन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। देवाल के त्रिवेणीघाट में शवदाह के लिए लकड़ी का टॉल खुलवाने को लेकर वन विश्राम गृह देवाल में क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू, वन निगम के प्रभागीय लैगिग प्रबंधक कर्णप्रयाग गोपाल सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय जनप्रतनिधियों व वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक सयुक्त बैठक हुई। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देवाल में त्रिवणीघाट है। कैल पिंडर नदी के पावन संगम में गढ़वाल कुमाऊं मंडल से रोज कई शव दाहसंस्कार के लिए लाए जाते है। लेकिन दाहसंस्कार के लिए लकड़ियां नहीं मिल पाती हैं। लोगों को दाहसंसकार करने भारी दिक्कतो को समाना करना पड़ता है। लम्बे समय से संगम में जलौनी टाल की मांग की जा रही है। सर्व सम्मति से संगम के पास लकड़ी के टाल को खोलने का प्रस्ताव पास करते हुए जगह का भी चयन कर दिया गया है। इसके लिए सुरेन्द्र सिंह का नाम संचालन के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस मौक पर वनक्षेत्राधिकार टीएस बिष्ट, उप रेंजर त्रिलोक बिष्ट, संरपच गोविन्द्र सोनी, पूर्व जेष्ट प्रमुख मोहन आर्य, हरीश मिश्र, केशर सिंह, वन दरोगा मुरारी नेगी, पदमा दत्त जोश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!