जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल एकेश्वर के आठ छात्र-छात्राओं का ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति’ योजना के लिए चयन हुआ है। छात्रों के चयन से विद्यालय में खुशी की लहर है।

जिला क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में स्कूल के इन होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चयनित छात्रों को अब सरकार द्वारा 1500 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने खेल अभ्यास को और बेहतर तरीके से जारी रख सकेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह रावत ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति’ योजना के लिए तेजस्व शाह, लावर्णया बौद्ध, सानवी पंवार, दीपिका, अरूण रावत, समृद्धि बडोला, अंश रावत, उदित रावत का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल के बच्चे खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।