धारानौला चौकी में किया गया सेनेटाइजेशन

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हो देखते हुए इन दिनों जगह-जगह कैमिकल का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। गुरुवार को धारानौला चौकी में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस कर्मियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस लाइन, थाना, चौकियों और कार्यालयों को समय-समय पर दवाइयों का छिड़काव कर सेनेटाइज करने के निर्देश पर पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं, परिसर एवं पुलिस लाइन, बैरेक, मैस को सैनेटाइज करवाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल अरूण कुमार ने धारानौला चौकी परिसर में कैमिकल का छिड़काव करवाया। ताकि नागरिकों की सेवा में लगे पुलिस अधिकारी, कर्ममारी स्वस्थ रहें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को मास्क ठीक तरीके से पहनने एवं कार्यालयों में भी दो गज की दूरी को बरकरार रखने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *