उत्तराखंड

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने उठाई अंडरपास की समस्या

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने ज्वालापुर रेलवे अंडरपास और शारदा नगर कलोनी में जलभराव की समस्याओं को उठाया है। इस संबंध में वारिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की ओर से डीएम को पत्र भेजकर अवगत भी कराया गया है। संगठन के अध्यक्ष चौ़ चरण सिंह ने बताया कि ज्वालापुर रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास के पानी निकासी का उत्तरदायित्व नगर निगम के पास है। इसकी ड्रेनेज लाइन खराब और टूटी हुई है। यह अंडरपास मार्ग आर्य नगर और ज्वालापुर को मेन बाजार को जोड़ता है। बरसात में पानी भरने और निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण यातायात बंद हो जाता है। जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। बताया कि ज्वालापुर शारदा नगर कलोनी में रेलवे अंडर पास के पास स्थित है। शारदा नगर के मुख्य मार्ग की सड़क का ढाल सही न होने के कारण दुकानों का गंदा पानी कलोनी के मुख्य मार्ग में भर जाता है। जिससे शारदा नगर निवासियों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड रहा है। कलोनिवासियों ने शारदा नगर के मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत और अंडरपास की ड्रेनेज व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!