लकड़ीपड़ाव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के लकड़ीपड़ाव में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने लकड़ीपड़ाव स्थित एक बंद खोखे के बाहर व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *